MPPSC : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, ‘प्रोविजनल आंसर की’ जारी, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एमपीपीएससी के उम्मीदवार (MPPSC Candidates)के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल परीक्षा संचालित होने के बाद से ही उम्मीदवार द्वारा आंसर की (Answer key) जारी होने की राह देखी जा रही थी। इसी बीच मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 6 नवंबर 2022 को संपन्न हुई संपन्न परीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की (provisional Answer key) जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इसे एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

यदि किसी उम्मीदवार को प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी अथवा प्रश्न और उत्तर से संबंधित कोई आपत्ति हो तो वह 7 कार्य दिवस के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस आपत्ति के संदर्भ में संदर्भित ग्रंथों का नाम, पुस्तक के लेखक का नाम, संदर्भ पुस्तक के संबंधित पृष्ठ दस्तावेज अनिवार्य रूप से सलंगन करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही ऑनलाइन लिंक पर निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ आयोग की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध होने के 7 दिन के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करना भी अनिवार्य होगा।

Read More : Guru Nanak Jayanti : समतामूलक समाज के उन्नायक ‘गुरूनानक देव’

जारी नोटिफिकेशन में एमपीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि 7 दिन बीतने के बाद किसी भी अभ्यावेदन को स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। एमपीपीएससी के शाखा प्रबंधक परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है। जल्द ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

Link 

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Provisional_Answer_Key_EM_Exam_2021_Dated_07_11_2022.pdf

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews