MPPSC : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, विभिन्न पदों पर होगी भर्तियां, राज्य वन सेवा परीक्षा की सूचना जारी, अक्टूबर से आवेदन, इस भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया स्थगित

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश शासन के वन विभाग में राज्य वन सेवा अधिकारियों की नियुक्ति के लिए मध्य प्रदेश पीएससी इंदौर द्वारा आयोजित राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के आयोजन की आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। कैंडीडेट्स ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर सकते है।

इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन – 4 अक्टूबर से शुरू होंगे और ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट-24 अक्टूबर 2023 है। इसके एडमिट कार्ड 1 दिसंबर 2023 से डाउनलोड किए जा सकेंगे और राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की तारीख 10 दिसंबर 2023 प्रस्तावित की गई है।अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रुप से कमजार के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए और अन्य के लिए 800 रुपए निर्धारित किया गया है।

माइक्रोबायोलॉजिस्ट की भर्ती परीक्षा प्रक्रिया स्थगित

मप्र शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए माइक्रोबायोलॉजिस्ट के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए  आयोग इंदौर द्वारा घोषित की गई भर्ती परीक्षा प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है, हालांकि इसका कोई कारण नहीं बताया गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा  माइक्रोबायोलॉजिस्ट (औषधि) के पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन  वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in पर जारी किया गया है। उक्त पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 08.09.2023 (दोपहर 12:00 बजे) से दिनांक 07.10.2023 ( दोपहर 12:00 बजे) तक www.mponline.gov.in एवं https://mppsc.mp.gov.in/ से आमंत्रित किए जाने थे , उक्त विज्ञापन के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है।

राज्य पात्रता परीक्षा 2022 की प्राविधिक उत्तर कुंजी

एमपीपीएससी ने उम्मीदवारों के लिए राज्य पात्रता परीक्षा 2022 की प्राविधिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। इस परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त 2023 को किया गया था । प्राविधिक उत्तर कुंजी से संबंधित किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी अथवा उनके प्रश्न /उत्तर से संबंधित आपत्ति हो तो परीक्षार्थी प्रमाणित संदर्भों सहित ऑनलाइन लिंक पर निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध होने के दिनांक 7 दिन के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं 7 दिन की समय अवधी के पश्चात उक्त परीक्षा से संबंधित परीक्षार्थियों की आपत्ति के अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग इंदौर की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं अथवा यहां उपलब्ध डायरेक्ट लिंक का उपयोग भी कर सकते हैं।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_Microbiologist_2023_Dated_12_09_2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Provisional_Answer_Key_SET_Exam_2022_dated_12_09_2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/State_Forest_Service_Main_Exam_2022_Dated_12_09_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews