MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, अतिरिक्त परीक्षा परिणाम सहित इंटरव्यू की तिथि घोषित, 300 से अधिक पदों पर होनी है भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC 2022 : मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। आयोग द्वारा डेंटल सर्जन परीक्षा को लेकर विज्ञप्ति जारी की गई है। इसके अलावा एक अन्य परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तिथि की घोषणा की गई है। साथ ही स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा को लेकर ईडब्ल्यूएस के चयनित उम्मीदवारों की चयन सूची भी जारी की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते है। हालांकि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

एमपीपीएससी डेंटल सर्जन के लिए अतिरिक्त परीक्षा परिणाम घोषित

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा दंत शल्य चिकित्सक परीक्षा के लिए अतिरिक्त परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई है। इसके लिए 03 जुलाई को परीक्षा का आयोजन किया गया था। 13 अक्टूबर को रिजल्ट की घोषणा की गई थी। हालांकि रिजल्ट में किसी भी तरह की तकनीकी त्रुटि होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों के इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई है।

आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के कुल विज्ञापित पदों 19 है। जिनमें पूर्व के 10 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को घोषित परीक्षा परिणाम में प्राप्त अभ्यर्थियों की संख्या 13 है जबकि अतिरिक्त परीक्षा परिणाम में प्राप्त अभ्यर्थियों की संख्या दो है। दोनों उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिंक के जरिए आप रिजल्ट तक पहुंच सकते हैं।

मेडिकल विशेषज्ञ परीक्षा रिक्त पद का पुनरीक्षण

एमपीपीएससी द्वारा मेडिकल विशेषज्ञ के पद के साक्षात्कार के संबंध में सूचना जारी की गई है। मेडिकल विशेषज्ञ रिक्त पदों का पुन निरीक्षण किया गया है। जिसके साथ ही अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की तिथि की घोषणा भी की गई है। 21 और 22 दिसंबर को इंटरव्यू का आयोजन किया जाना है। इसके लिए कॉल लेटर 12 दिसंबर को एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा: अतिरिक्त परीक्षा परिणाम

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा के लिए अतिरिक्त परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। 3 जुलाई को परीक्षा का आयोजन किया गया था। तकनीकी त्रुटि के कारण आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के इंटरव्यू से वंचित उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई है। जिसके लिए लिस्ट उपलब्ध करा दी गई। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

इन सभी परीक्षा के जरिए मध्य प्रदेश में कुल 306 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। यहां देखें लिंक

MPPSC SES 2021

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Additional_Result_State_Engineer_Service_Examination_2021.pdf

MPPSC Dental Surgeon 2022

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Additional_Result_Dental_Surgeon_Examination_2022.pdf

MPPSC Medical Specialist 2021

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Medical_Specialist_Interview_Schedule_Dated_30_11_2022.pdf

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews