MPPPSC Recruitment 2024 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 28 जनवरी को होगी यह परीक्षा, ये रहेंगे नियम, 1669 पदों पर होनी है भर्ती, जानें डिटेल्स

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitments 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। MPPSC द्वारा सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 की परीक्षा 28 फरवरी को आयोजित की जाएगी। पहले दौर की इस परीक्षा में 8 विषय शामिल किए गए हैं, जिसका रिजल्ट 10 मार्च तक जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए फाइनल आंसर शीट 21 दिन में आएगी।कैंडीडेट्स ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं अथवा इस समाचार में उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

2 सत्रों में आयोजित होगी परीक्षा, ऐसा रहेगा पैटर्न

  • MPPSC इंदौर द्वारा जारी सूचना पत्र के अनुसार वनस्पति शास्त्र, कॉमर्स, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, गणित एवं संस्कृति विषयों की परीक्षा दिनांक 28 जनवरी 2024 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।
    पहले सत्र में मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान तथा कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान से संबंधित कुल 50 प्रश्न आएंगे।1 घंटे का समय मिलेगा और 200 नंबर का भी पेपर होगा।
  • पेपर सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा और 11:00 बजे समाप्त हो जाएगा।दूसरा पेपर विषय से संबंधित होगा। इसमें कुल 150 प्रश्न आएंगे और 600 नंबर के लिए होगा। इस पेपर के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा और शाम 4:00 बजे समाप्त होगा।

इन शहरों में होगा परीक्षा का आयोजन

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर ,सागर ,उज्जैन, शहडोल, मुरैना एवं रीवा में किया जाएगा। इसके साथ ही इसकी दूसरे दौर की परीक्षा मई में आयोजित होगी। इस भर्ती परीक्षा में कुल 1669 रिक्त पदों के लिए परीक्षा आयोजित होगी।कैंडिडेट्स को उनके प्रवेश पत्र दिनांक 21 जनवरी 2024 से मध्य प्रदेश पीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

वेतनमान-असिस्टेंट प्रोफेसर की बेसिक सैलरी पे स्केल लेवल-10 के साथ 57700 रुपये होती है, इसके साथ कई प्रकार के भत्ते भी मिलते हैं।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Vigyapti-Assistant_Professor_(08_Subjects)_Exam_2022_Dated_22_12_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews