MPPSC Recruitment 2025: विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, 19 जुलाई से पहले करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में सब-इंस्पेक्टर (Transport SI) के पदों पर भर्ती निकाली है। अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 जुलाई 2025 है। आवेदन शुल्क का भुगतान आवेदन की तारीखों के मुताबिक किया जा सकेगा।
MPPSC Recruitment

MPPSC Recruitment 2025 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।आयोग ने परिवहन विभाग में सब इंस्पेक्टर (Transport Vehicle Transport Sub Inspector) के 35 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की प्रक्रिया 20 जून से शुरू हो गई है और लास्ट डेट 19 जुलाई 2025 दोपहर 12:00 बजे तक है।

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की अधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।ऑनलाइन एप्लीकेशन में सुधार 24 जून से 20 जुलाई तक किया जा सकता है। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं या नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

    MPPSC RTO Recruitment 2025

कुल पद: 35

पदों का विवरण

  • सामान्य 10
  • ओबीसी 09
  • ईडब्ल्यूएस 03
  • एससी 06
  • एसटी 07

आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष।आयु की गणना दिनांक 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में की जाएगी।

योग्यता: ऑटोमोबाइल/मेकेनिकल विषय में उपाधि अथवा किसी भी विषय में स्नातक उपाधि के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से ऑटोमोबाइल/मेकेनिकल विषय मे डिप्लोमा।मोटर साइकिल/मोटर/भारी मालयान/भारी यात्रीयान चलाने का ड्रायविंग लायसेंस होना आवश्यक है। केंद्र सरकार या राज्य सरकार की किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है।अभ्यर्थी का शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए।

आवेदन शुल्क: एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए 500 रुपये का शुल्क लागू होगा।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट आदि आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

सीना-ऊचाई: सामान्य वर्ग तथा अन्य पिछडा वर्ग के अभ्यार्थी की ऊचाई 1.68 मीटर तथा सीना 84 से.मी. (बिना फुलाए) और 89 से.मी. (फुलाकर) होना चाहिए।अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थी की ऊचाई 1.60 मी तथा सीना 76 से.मी. (बिना फुलाए) और 81 से.मी. (फुलाकर) होना चाहिए ।महिला अभ्यर्थी की ऊचाई 1.55 मीटर होना चाहिए। सीने की माप महिला अभ्यर्थी के लिये लागू नहीं होगा।अभ्यर्थी की दोनो आखों की सामान्य दृष्टि अर्थात् 6/9 तथा एक आंख से 6/12 होना चाहिए, उसमें रंगो को पहचानने की क्षमता होना चाहिए।

वेतनमान : 5200-20200+2800 ग्रेड पे तथा राज्य शान द्वारा समय-समय पर दिए गए भत्ते भी मिलेंगे।

MPPSC Recruitment: ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • नवीन उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करें और आवश्यक विवरण भरें।
  • आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews