MPPSC Recruitment 2024 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 4 परीक्षाओं पर अपडेट, आवेदन-एग्जाम और इंटरव्यू की डेट घोषित, जानें डिटेल्स

MPPSC 2025

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग ने 20 विषय के लिए होने वाली साल की पहली राज्य पात्रता परीक्षा 2024 (सेट) के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत 21 मार्च से 24 अप्रैल तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है, वही लेट फीस के साथ परीक्षा के दस दिन पहले तक अभ्यर्थी भी आवेदन की सुविधा दी गई है। हालांकि अभी परीक्षा की तारीख तय होना बाकी है।

योग्यता- आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर उत्तीर्ण रखी है। राज्य पात्रता परीक्षा में सामान्य वर्ग और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को PG में 55% और OBC, SC-ST उम्मीदवारों को 5% की छूट देते हुए 50% अंकों से PG उत्तीर्ण होना जरूरी है। पीएचडी धारक अभ्यर्थी जिन्होंने 1991 से पहले PG कर रखी है, उन्हें भी 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

परीक्षा पैटर्न- तीन घंटे के दो प्रश्नपत्र होंगे, इसमें एक सामान्य और दूसरा चयनित विषय का प्रश्नपत्र होगा। सामान्य में 50 प्रश्न होंगे। सही उत्तर पर दो अंक प्रत्येक प्रश्न के जवाब पर दिया जाएगा। विषय पेपर में 200 अंक के 100 प्रश्न होंगे।दोनों प्रश्नपत्रों को तीन घंटे में हल करना होगा। परीक्षा हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यम में अभ्यर्थी दे सकते हैं।

इन विषयों की होगी परीक्षा

रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिन्दी, इतिहास, गृह विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, मनोविज्ञान, संस्कृत, समाज शास्त्र, योग सहित अन्य विषय के प्रश्नपत्र होंगे।

इन 12 शहरों में होगी परीक्षा

आयोग ने इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, रीवा, सागर, उज्जैन, रतलाम समेत 12 शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ- 21 मार्च 2024 ।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट- 24 अप्रैल 2024 दोपहर 12:00 बजे तक।
  • त्रुटि सुधार- 27 मार्च से 22 अप्रैल 12:00 बजे तक।
  • लेट फीस के साथ ऑनलाइन – 21 अप्रैल से 30 अप्रैल 12:00 बजे तक।
  • लेट फीस के साथ त्रुटि सुधार – 22 अप्रैल से 2 मई दोपहर 12:00 बजे।
  • लेट फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन का सेकंड चांस- 1 मई 2024 से परीक्षा की तारीख के 10 दिन पहले तक।
  • लेट फीस के साथ त्रुटि सुधार का सेकंड चांस-  2 मई से परीक्षा की तारीख के 10 दिन पहले तक।
  • परीक्षा की तारीख – घोषित होना बाकी है।

स्टेट इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मध्य प्रदेश स्टेट इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 के अंतर्गत सहायक कृषि यंत्र के पद पर उम्मीदवारी निरस्त किए जाने संबंध में सूचना जारी की गई है। इसकी लिखित परीक्षा 25 नवंबर 2023 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार दीपक त्रिपाठी ने अंतिम तिथि दिनांक 14 दिसंबर 2023 तक अपने डॉक्यूमेंट MPPSC ऑफिस में जमा नहीं किए, जिसके चलते उनकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई है। उन्हें सूचित किया गया है कि यदि उन्हें इस निर्णय पर कोई आपत्ति है तो वह 10 दिवस के भीतर अपना अभ्यावेदन आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रोग्रामर के पद पर नियुक्ति

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर के ऑफिस में प्रोग्रामर के पद पर नियुक्ति के लिए भी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 4 मई 2024 दोपहर 12:00 बजे तक और आयोग के ऑफिस में डॉक्यूमेंट सहित आवेदन पत्र जमा करने की तारीख 16 मई 2024 निर्धारित की गई है।आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।सैलरी सातवें वेतनमान के पे बैंड 10 के अनुसार दी जाएगी। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आप निर्धारित योग्यता एवं अन्य नियम शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।

सहायक सृजन एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा 2023

एमपी लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा पशु चिकित्सा सहायक सृजन एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा 2023 के साक्षात्कार की सूचना के तहत इंटरव्यू की तारीख 4 जून से 7 जून 2024 तक निर्धारित की गई है। एडमिट कार्ड 21 मई को अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।बता दे कि पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ /पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा 2023 का आयोजन जिला मुख्यालय इंदौर के केंद्रों पर दिनांक 10 सितंबर 2023 को किया गया था। वह पशुपालन डेरी विभाग के अंतर्गत कुल 80 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

अप्रैल में होंगे सहायक कुल सचिव के इंटरव्यू

MPPSC द्वारा जारी उच्च शिक्षा विभाग में कुल सचिव भर्ती के लिए आयोजित चयन परीक्षा के अंतिम चरण में साक्षात्कार की तारीख घोषित कर दी गई है। कुल सचिव पद के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में दिनांक 5 अप्रैल 2024 को कुल 01 दिवस में आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए है। साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in से 22 मार्च  से डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार दिवस को प्रातः 09:30 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। समस्त आवेदक साक्षात्कार पत्र में दर्शित शर्तो का गहनता से परीक्षण कर उसका पालन करना सुनिश्चित करें।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_State_Eligibility_Test_(SET)_2024_Dated_15_03_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_Regarding_Candidature_Cancellation_State_Engineering_Service_(Astt_Agri_Eng)_Exam_2022_Dated_15_03_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_No_02_2024_Programmer_2024_Dated_15_03_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews