MPPSC SET Admit Card 2024 : जारी किया एमपीपीएससी ने सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

इस परीक्षा में बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी, लिहाजा सभी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें।
admit Card

MPPSC SET Admit Card 2024 : एमपीपीएससी भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर 2024 को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 36 विषयों में कंडक्ट कराया जाता है। mp set परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पहला पेपर 60 मिनट का होगा, जिसमे अभ्यर्थियों को 100 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। वहीं, दूसरा पेपर 120 मिनट का होगा।

गौरतलब है कि इस परीक्षा में बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी, लिहाजा सभी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ एक वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध एमपी सीईटी एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
  • आगे के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews