MPPSC: 63 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आज, ऐसा रहेगा पैटर्न, उम्मीदवारों के लिए ये होंगे नियम

MPPSC Recruitment 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Government Jobs 2022. मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (MP Public Health and Family Welfare Department) द्वारा सहायक प्रबंधक (असिस्टेंट मैनेजर) के 63 पदों पर नियुक्तियां निकाली गई है, जिस पर आज 6 मार्च 2022 को मप्र लोकसेवा आयोग (MPPSC Assistant Manager Recruitment 2021-22 ) के जरिए भर्ती की जा रही है।इसके लिए नियम और निर्देश तय किये गए है, जिसका उम्म्मीद्वारों को पालन करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़े.. MP News: आज ये ट्रेनें रद्द, इनमें लगेंगे एक्स्ट्रा कोच, भोपाल-रीवा के बीच चलेगी होली स्पेशल

इसके लिए चिकित्सा क्षेत्र या फार्मेसी से संबंधित उपाधि के साथ MBA हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन की उपाधि को अनिवार्य किया गया है। खास बात ये है कि यह पहला मौका होगा जब बड़े निजी अस्पतालों की तर्ज पर सरकारी अस्पतालों में भी प्रबंधन के लिए मैनेजरों की नियुक्ति हो रही है।इसमें कुल 1300 उम्मीदवार भाग लेंगे । इंदौर में परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैंऔर 12 से 3 बजे तक परीक्षा होगी।  लिखित परीक्षा 450 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान से लेकर कंप्यूटर और अस्पताल व जन स्वास्थ्य प्रबंधन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों का फिर इंटरव्यू होगा।

MPPSC Assistant manager recruitment 2021-22

कुल पद-63

पदों का विवरण

  • UR- 17
  • अनुसूचित जाति 10
  • एसटी 13
  • ओबीसी 17
  • ईडब्ल्यूएस 6

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों को चयन के दो चरणों से गुजरना होगा। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होगी। कुल रिक्तियों के 3 गुना के बराबर सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसलिए, चयन के दो चरण हैं:

परीक्षा पैटर्न

  • परीक्षा दो भागों में होगी। दोनों भागों के लिए न्यूनतम अर्हक अंक 40% (आरक्षित श्रेणियों के लिए 30%) होंगे।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा
  • परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम के बारे में विवरण अलग से जारी किया जाएगा।

ये रहेंगे नियम

  1. उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड ले जाना होगा।
  2. उम्मीदवारों को अपनी स्टेशनरी ले जानी चाहिए।
  3.  परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले परीक्षा हॉल में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
  4. आवेदकों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल वैध फोटो आईडी कार्ड ले जाना चाहिए।
  5. परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और उपकरणों की अनुमति नहीं है।
  6. उम्मीदवार परीक्षा के समापन से पहले परीक्षा हॉल नहीं छोड़ सकते।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews