MP News: आज ये ट्रेनें रद्द, इनमें लगेंगे एक्स्ट्रा कोच, भोपाल-रीवा के बीच चलेगी होली स्पेशल

mp rail news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। रेल यात्री कृपया (Indian Railways IRCTC) ध्यान दें…मध्य प्रदेश (MP Rail News) के रेल यात्रियों (Railway Passengers)  के लिए अच्छी खबर है। होली के त्यौहार को देखते हुए रेलवे ने भोपाल से रीवा रेलवे स्टेशन के बीच में गाड़ी संख्या 02187/02188 रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति को ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।यह होली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन भोपाल से 3 (14, 15 एवं 16 मार्च) और रीवा से 2 ट्रिप (15 एवं 16 मार्च) चलेगी।

यह भी पढ़े.. TRANSFER: 3 आईपीएस और 5 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट

इसका रूट विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना और रीवा स्टेशन होगा।गाड़ी संख्या 02187 रानी कमलापति स्टेशन से रात 10.15 बजे और गाड़ी संख्या 02188 रीवा स्टेशन से दोपहर 12.30 बजे रवाना होगी।इसमें सेकंड AC के 2, थर्ड AC के 3, स्लीपर क्लास के 8, जनरल के 4 और 2 SLR सहित कुल 19 कोच होंगे।

यह भी पढ़े..  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: महिलाएं कर रहीं हर मैदान फतेह – प्रवीण कक्कड़

इसके अलावा रेलवे ट्रैक पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने के चलते आज कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। वही कई ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अतिरिक्ति कोच लगाए जा रहे है।यात्रियों को सलाह दी जाती है कि रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी ली जा सकती है।

आज ये ट्रेनें रद्द

  • आज 06 मार्च को नौतनवा से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।यह गाड़ी पमरे के कटनी और सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है।
  • आज 06 मार्च को बीकानेर से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस और 09 मार्च को पुरी से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।यह गाड़ी पमरे के सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, गुना, अशोक नगर, मुंगावली, सागर, दमोह एवं कटनी मुड़वारा स्टेशनों से होकर गुजरती है।
  • आज 06 मार्च को शालीमार से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।यह गाड़ी पमरे के कोटा, बारां, गुना, मालखेड़ी, सागर, दमोह और कटनी मुड़वारा स्टेशनों से होकर गुजरती है।
  • रविवार 06 व 08 मार्च को दुर्ग से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस और  सोमवार 07 व 09 मार्च को कानपुर से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • आज 06 मार्च को पुरी से रवाना होने वाली गा़ड़ी संख्या 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।यह गाड़ी पमरे के भोपाल, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर और कटनी साउथ स्टेशनों से होकर गुजरती है।
  • गाड़ी संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन आज 6 और 13 मार्च को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

  • गाड़ी संख्‍या 20972 शालिमार-उदयपुर एक्‍सप्रेस में आज रविवार 06 मार्च से 27 मार्च 2022 तक 01 थर्ड एसी एवं 01 सामान्‍य श्रेणी के कोच लगेंगे।
  • गाड़ी संख्‍या 19615 उदयपुर-कामाख्‍या एक्‍सप्रेस में उदयपुर से सोमवार 07 मार्च से 28 मार्च 2022 तक।
  • गाड़ी संख्‍या 19602न्‍यू जलपाईगुड़ी उदयपुर एक्‍सप्रेस में सोमवार सोमवार 07 मार्च से 28 अप्रैल 2022 तक 01 थर्ड एसी एवं 01 स्‍लीपर श्रेणी के कोच लगेंगे।
  • गाड़ी संख्‍या 19608 मदार जंक्‍शन-कोलकाता एक्‍सप्रेस में मदार जंक्‍शन से सोमवार 07 मार्च से 28 मार्च 2022 तक ।

सोमवार को ग्वालियर आएगी भारत दर्शन ट्रेन  श्री रामायण यात्रा

  • इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) द्वारा चलाई जा रही भारत दर्शन यात्री स्पेशल ट्रेन सोमवार 7 मार्च को ग्वालियर आएगी।इसके बाद यह 21 और मार्च को भी आएगी।
  • ट्रेन के जरिए अयोध्या में राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, सरयू आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), वैद्यनाथ मंदिर (जसीडीह), गंगासागर, काली मंदिर (कोलकाता), पुरी में जगन्नाथ मंदिर एवं कोणार्क मंदिर, गया में विष्णुपाद मंदिर आदि धार्मिक स्थलों के दर्शन किए जा सकते हैं।
  • इस ट्रेन में बैठने की सुविधा आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई, कानपुर व लखनऊ से उपलब्ध होगी।इसके लिए यात्रियों को 16,065/- प्रति व्यक्ति (स्लीपर श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।
  • इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित यात्रियों को लॉज/डोरमेट्री/धर्मशाला में रात्रि विश्राम/स्नान की सुविधा और घूमने के लिए बस खर्च भी समाहित रहेगा।टिकिट शुल्क में ही यात्रियों को 4 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews