नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट में निकली 56 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता और नियम

secl recruitment

 NABFID Recruitment 2023:  नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट ने एनालिस्ट ग्रेड के पद पर भर्ती निकली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 56 है। ‌ आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://nabfid.org/careers पर जाकर ऑनलाइन 30 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

लेंडिंग ऑपरेशंस के लिए 15, ह्यूमन रिसोर्सेज के लिए दो, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एंड ऑपरेशंस के लिए 4, इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेजरी के लिए 4,  लीगल के लिए दो, रिस्क मैनेजमेंट के लिए 10, इंटरनल ऑडिट और कंप्लायंस के लिए 3, एकाउंट्स के लिए दो, कंपनी सेक्रेटेरिएट के लिए 2, स्ट्रैटेजिक डेवलपमेंट एंड पार्टनरशिप के लिए चार और इकोनॉमिक्स के लिए एक पद रिक्त है।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों के निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष है। उम्मीदवारों का चयन चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। 1 घंटे के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में 100 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। नवंबर या दिसंबर में एग्जाम आयोजित होंगे। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link )

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए जनरल,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹800 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹100 एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए “https://nabfid.org/careers” पर जाएं। यहाँ “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें। अब रजिस्ट्रेशन करें। लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें। फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। आवेदन पत्र में सारी जानकारी दर्ज करें। एक बार प्रीव्यू ऑप्शन पर क्लिक करके दर्ज की गई जानकारी को चेक करें। शुल्क का भुगतान करें। सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन पत्र जमा करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews