NTPC में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, वेतन 40 हजार, 28 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

उम्मीदवार जो भी एनटीपीसी के इस भर्ती के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर साइंस में B.Sc की डिग्री होनी चाहिए।
jobs

NTPC Recruitment 2024: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन में नौकरी पाने का शानदार अवसर है। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (बायोमास) के 50 पदों पर भर्ती निकाली है।

आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू हो गई है, इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की ऑफिसियल वेबसाइट https://ntpc.co.in पर जाकर 28 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

NTPC Recruitment 2024

कुल पद: 50

आयु सीमा: आयुसीमा 27 वर्ष होनी चाहिए. साथ ही सरकारी नियम अनुसार आयुसीमा में छूट भी लागू होगी।

योग्यता: उम्मीदवार जो भी एनटीपीसी के इस भर्ती के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर साइंस में B.Sc की डिग्री होनी चाहिए।

सैलरी:  जूनियर एग्जीक्यूटिव (बायोमास) को सैलरी के तौर पर 40,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : सामान्य/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 300 रुपये। SC/ST/PWBD/महिला/एक्स-सर्विसमेन के लिए आवेदन शुल्क- कोई शुल्क नहीं।

चयन प्रक्रिया : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), इंटरव्यू। उम्मीदवारों को CBT के प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

https://careers.ntpc.co.in/recruitment/advertisements/13.24%20NTPC_Employment%20News_Ad_15cm%20x%2038cm_English%20%284%29%20%281%29.pdf.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews