NCERT Vacancy 2026: 117 पदों पर निकली है भर्ती, 1.44 लाख तक सैलरी, बिना परीक्षा चयन, 20 फरवरी तक करें आवेदन

NCERT Recruitment 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने सीधी भर्ती के तहत 117 शैक्षणिक पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते है।
NCERT

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने विभिन्न विषयों के लिए प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों और संस्थानों में कुल 117 पदों को भरा जाएगा।

NCERT Recruitment 2026:

कुल पद: 117 पद

पदों का विवरण:

  • प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 114 पद
  • डिप्टी लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए 3 पद

आयु सीमा: भारत सरकार के यूजीसी/एनसीईआरटी के मानदंडों के अनुसार। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ लें।

योग्यता:

  • प्रोफेसर: संबंधित विषय, क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। पीयर रिव्यू या यूजीसी सूचीबद्ध पत्रिकाओं में कम से कम 10 रिसर्च पब्लिकेशन कुल 120 शोध स्कोर के साथ होने चाहिए। कम से कम 10 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर/एसोसिएट प्रोफेसर/प्रोफेसर होना चाहिए।
  • एसोसिएट प्रोफसर: संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री की हो। कम से कम 8 सालों का टिचिंग/रिसर्च एकेडमिक/रिसर्च पोजीशन या समकक्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: अच्छे रिकॉर्ड के साथ पीएचडी की डिग्री संबंधित विषय में की हो। न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री और कम से कम 8 सालों का टीचिंग/रिसर्च एकेडमिक/रिसर्च पोजीशन या असिस्टेंट प्रोफेसर के समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। पीयर रिव्यू या यूजीसी लिस्टेड जर्नल्स में कुल 75 रिसर्च स्कोर होना चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी:

  • प्रोफेसर पद के लिए: 1,44,200 रु
  • एसोसिएट प्रोफेसर/डिप्टी लाइब्रेरियन के लिए: 1,31,400रु
  • असिस्टेंट प्रोफेसर व असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए: 57,700 रुपए

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क:

  • अनारक्षित/ओबीसी/ईडबल्यूएस-1000 रुपये।
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला- निशुल्क

कहां-कहां होगी नियुक्ति: चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति नई दिल्ली, अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर और शिलॉन्ग स्थित एनसीईआरटी के विभिन्न परिसरों में की जाएगी।

NCERT Vacancy 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews