NCERT Recruitment: एनसीईआरटी ने निकाली 123 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त है आवेदन की अंतिम तिथि, वेतन 1 लाख के पार, जानें डिटेल 

एनसीईआरटी ने प्रोफेसर के 123 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार https://ncert.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ncert recruitment

NCERT Recruitment: नेशनल काउन्सिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एण्ड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए है। वहीं आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों की फीस माफ होगी। रिक्त पदों की संख्या कुल 123 है। जिसमें से 33 पद प्रोफेसर, 58 पद असोशीएट प्रोफेसर, 31 पद असिस्टेंट प्रोफेसर और 1 पद लाइब्रेरियन के लिए खाली हैं।

योग्यता

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। प्रोसेफर और असोशीएट प्रोफेसर के लिए संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। पोस्ट ग्रेजुएशन में 50% अंक प्राप्त करने वाले और यूजीसी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन कर सकते हैं। लाइब्रेरियन पद के लिए लाइब्रेरी साइंस, इनफॉर्मेशन साइंस या डॉक्यूमेंट साइंस में पीजी की डिग्री 55% अंकों के साथ होती है। यूजीसी नेट परीक्षा भी पास होनी चाहिए। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटोफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

वेतन

प्रोफेसर पद पर नियुक्ति के बाद लेवल 14 के तहत 1,44,200 रुपये वेतन प्रतिमाह मिलेगा। असोशीएट प्रोफेसर को लेवल 13ए के तहत 1,31,400 रुपये हर महीने मिलेगा। असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन को लेवल 10 के तहत 57,700 रूपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ncert.nic.in/ पर जाएं।
  • “Announcement”बटन पर क्लिक करें। प्रोफेसर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करने के लिए जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करने लॉग इन करें।
  • दिशानिर्देश को अच्छे से पढ़ें फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • सभी जानकारी को दर्ज करें। सही साइज़ और फॉर्मेट में दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • फॉर्म जमाकर करने पर एक यूनिक कोड बनेगा।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड करके रख सकते हैं। भविष्य के संदर्भ में आप प्रिन्ट आउट निकाल भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews