बड़ी अपडेट, NEET UG परीक्षा पैटर्न बदला, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को लेकर NTA ने जारी किया अहम नोटिस, देखें खबर

नीट यूजी परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। कोविड-19 महामारी के दौरान जारी किए गए नियमों को हटाने का निर्णय लिया गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए APAAR ID अनिवार्य नहीं होगा।
neet ug 2025

नीट यूजी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। एग्जाम पैटर्न और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। एग्जाम पैटर्न में बदलाव किए गए हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान अस्थायी रूप से शुरू किए गए वैकल्पिक प्रश्न और अतिरिक्त समय को हटाने का फैसला एनटीए द्वारा लिया गया है।

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक अब नेशनल एलिजीबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2025) रजिस्ट्रेशन के लिए APAAR ID अनिवार्य नहीं होगा। एनटीए ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है।

अब कैसा होगा नीट यूजी का परीक्षा पैटर्न?

एनडीए ने प्रश्न पत्र पैटर्न और परीक्षा अवधि को कोविड-19 महामारी से पहले के प्रारूप में करने में फैसला लिया है। अब प्रश्न पत्र में कोई सेक्शन बी नहीं होगा। कल प्रश्न 180 होंगे और सभी अनिवार्य होंगे। इसमें भौतिक और रसायन विज्ञान में 45-45 प्रश्न और जैविक विज्ञान में 90 प्रश्न शामिल होंगे। जिसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 180 मिनट का समय दिया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को लेकर एनटीए ने क्या कहा?

एनटीए ने कहा, “उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए APAAR आईडी को एकत्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। अपार आईडी कुछ छात्र के अकादेमिक क्रेडिट को डिजिटल रूप से संग्रहित करने और उनकी शैक्षणिक यात्रा का एक व्यापक रिकॉर्ड सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि नीट यूजी 2025 पंजीकरण के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है। अभ्यर्थी अन्य उपलब्ध साधनों का उपयोग करके परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। जल्द ही इसकी जानकारी इनफॉरमेशन बुलिटिन में उपलब्ध होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews