NHAI में नौकरी का मौका, 60 पदों पर निकली भर्ती, 1.7 लाख रुपये से अधिक वेतन, यहाँ जानें कौन कर सकता है आवेदन?

एनएचएआई ने डेप्यूटी मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू भी हो चुका है। उम्मीदवार 31 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं?
NHAI Recruitment 2025

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने डेप्यूटी मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस संबंध में एनएचएआई ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिसमें एप्लीकेशन प्रोसेस, पात्रता, वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीद ऑफिशियल वेबसाइट nhai.org पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 60 है। जिसमें से जनरल के लिए 27, एससी के लिए 9, एसटी के लिए चार, ओबीसी एनसीएल के लिए 13 और ईडब्ल्यूएस के लिए 7 पद रिजर्व किए गए हैं।  इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि इससे 9 जून थी। लेकिन एनएचआई ने से इसे बढ़ाकर 31 जुलाई 2025 कर दिया है। एनएचएआई में डेप्यूटी मैनेजर (टेक्निकल) पद पर नियुक्ति के बाद 7वें वेतनमान के  लेवल 10 पे मैट्रिक्स के तहत 56100 से लेकर 177500 तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

पात्रता और चयन प्रक्रिया 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट स्कोर 2025 के तहत सीधी भर्ती होगी। उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूडी को 10 वर्ष और एक्स- सर्विसमैन को 5 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

कैसे भरें फॉर्म? (NHAI Recruitment 2025)

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होम पेज “Recruitment” टैब में “Vacancy” के ऑप्शन पर जाएं। फिर “Current” ऑप्शन में दिए गए “डेप्यूटी मैनेजर टेक्निकल एप्लीकेशन फॉर्म” के लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर दिए गए दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ें और आवेदन पत्र को भरना शुरू करें। सही साइज और फॉर्मेट में हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। फिर “Next” बटन पर क्लिक करें। एप्लीकेशन के प्रीव्यू को चेक और फॉर्म जमा करें। जरूरत पड़ने पर “Edit” के विकल्प को चुनें। आवेदन पत्र जमा करने के बाद यूनिक रेफरेंस नंबर जनरेट होगा। संबंधित जानकारी ईमेल पर भेजी जाएगी।

आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक

ये रहा नोटिफिकेशन

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews