NIACL AO 2023 : जारी किया न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Admit Card

NIACL AO Interview admit card 2023 : न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की तरफ से इंटरव्यू के चरण के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने साक्षात्कार कॉल लेटर ऑफिसियल वेबसाइट newindia.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 450 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती की थी। जिसका इंटरव्यू दिसंबर 2023 के दूसरे सप्ताह में शुरू होने वाला है। सभी संबंधित उम्मीदवार समय से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, “इंटरव्यू की तिथि, केंद्र आदि में बदलाव के संबंध में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

ऐसे एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज के रिक्रूटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आगे एओ इंटरव्यू कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक चेक करें और डाउनलोड करें। साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews