ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी का मौका, NIACL में निकली 300 पदों पर भर्ती, 1 फरवरी से आवेदन शुरू, जानें डीटेल

niacl recruitment

NIACL Recruitment 2024: यदि आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री है तो न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया है। करीब 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में एनआईएसीएल जल्द ही अपनी वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी करेगा। आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हो सकती है। इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी तक अप्लाई कर पाएंगे। असिस्टेंट के पद पर नियुक्ति होगी।

योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य होगा। क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होगी। सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट भी मिल सकती है है। प्रारम्भिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर चयन होगा। कैंडीडेट्स को अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट https://www.newindia.co.in/ विजिट करने की सलाह दी जाती है।

niacl recruitment

ऐसे करें आवेदन

अधिसूचना जारी होते ही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। जनरल और ओबीसी के लिए एप्लीकेशन फीस 600 रुपये है। SC/ST/PWD को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

  • आवेदन के लिए सबसे पहले https://www.newindia.co.i पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “NIACL Assistant Recruitment” के लिंक पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। ईमेल/फोन पर लॉग इन और पासवॉर्ड प्राप्त होगा।
  • लॉग इन करें और जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews