सरकारी नौकरी: NICL ने निकाली 266 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई तक करें अप्लाई, लगेगी इतनी फीस, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

एनआईसीएल ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लीकेशन पोर्टल खुला है। फीस, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी का ऐलान हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
nicl recruitment 2025

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2025 से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है। इस संबंध में संबंध में एनआईसीएल ने नोटिफिकेशन (NICL Recruitment 2025) जारी किया है, जिसमें पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, फीस और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। सभी कैंडिडेट्स को इसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 266 है। जिसमें से स्पेशलिस्ट के लिए 96 और जनरलिस्ट के लिए 170 पद खाली हैं। आवेदन करने के लिए एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये है। अन्य सभी उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।\

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन  प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा।  दोनों ही एग्जाम ऑनलाइन मोड में आयोजित होंगे। फेज-1 परीक्षा 20 जुलाई और फेज-2  परीक्षा 31 अगस्त 2025 को आयोजित होगी। कुछ दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा यानी फेज-1 में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। लैंग्वेज रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटी एप्टिट्यूड से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा 250 अंक की होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न स्पेशलिस्ट पदों के लिए योग्यता अलग निर्धारित की गई है। एमबीबीएस/एमडी/एमएस/लॉ ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट/ बीकॉम/एमकॉम/सीएबीईबीटेक/एमई/एमटेक/ उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं जनरलिस्ट ऑफिसर के लिए पोस्ट ग्रेजुएट या ग्रेजुएट उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। डिग्री परीक्षा में 60% अंक होने चाहिए। निर्धारित आयु सीमा  न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी की उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews