सरकारी नौकरी 2024: इस नवरत्न कंपनी ने निकाली 505 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, वेतन और नियम 

कोयला मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले NLCIL ने 500 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। डिप्लोमा/ग्रेजुएट के लिए यह सुनहरा मौका है।
recruitment

NLCIL Recruitment 2024: एनएलसीआईएल के नवरत्न पब्लिक सेक्टर कंपनी है, जो कोयला मंत्रालय के अंतर्गत आती है। कंपनी ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स, नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 505 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार, जो अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की इच्छा रखते हैं, वे 2 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट जमा करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर है। इंजीनियरिंग अप्रेंटिस के लिए 197, नॉन इंजीनियरिंग अप्रेंटिस के लिए 155 और टेक्नीशियन के लिए 153 पद रिक्त हैं।

महत्वपूर्ण तारीख 

  • ऑनलाइन आवेदन- 2 सितंबर 2024 शाम 5 बजे तक
  • एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की तारीख- 7 सितंबर 2024
  • दस्तावेज सत्यापन के लिए निमंत्रण- 19 सितंबर 2024
  • सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन- 23 सितंबर से 24 सितंबर 2024
  • चयनित उम्मीदवारों की घोषणा- 27 सितंबर 2024
  • ज्वाइनिंग और रिपोर्टिंग- 30 सितंबर 2024

योग्यता (NLCIL Vacancy Eligibility)

इंजीनियरिंग अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए। नॉन इंजीनियरिंग अप्रेंटिस के लिए किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं टेक्नीशियन ने लिए इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन उनके ग्रेजुएशन या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। ट्रेनिंग की अवधि एक साल होगी। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स अप्रेंटिस के लिए स्टाइपेन्ड 15028 रुपए प्रतिमाह है। नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए स्टाइपेन्ड 12524 रुपए और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 12524 रुपए प्रतिमाह है।

ऐसे करें आवेदन (How To Apply?)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://www.nlcindia.in/ पर जाएं।
  • “Career” सेक्शन के लिंक पर जाकर “Trainees and apprentices” के लिंक पर क्लिक करें।
  • भर्ती के लिंक को ढूँढे और “Apply Online” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र को सही से भरें। सारी जानकारी दर्ज करें। अब इसे जमा करें।
  • आवेदन पत्र जमा करने के पास इसका एक प्रिन्ट आउट निकाल लें।
  • सिग्नेचर के साथ “जनरल मैनेजर, लैंड डिपार्टमेंट, एनएलसी इंडिया लिमिटेड, नेयवेली, 607803” पर 7 सितंबर शाम 5 बजे से पहले भेजें।

आधिकारिक अधिसूचना- 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews