NPCIL Recruitment: भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम ने निकाली कई पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी, ऐसे करें आवेदन

Anganwadi recruitment

NPCIL Recruitment: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Nuclear Power Corporation Of India) ने एग्ज़ेक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन और सिविल विधाओं में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की भर्ती की जाएगी। बता दें कि एनपीसीआईएल भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत एक प्रमुख पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज़ है। (Ofiicial Notification Link )

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन गेट 2022/ 2023/ 2024 के स्कोर के आधार पर होगा। जिन भी उम्मीदवार गेट में वैलिड अंक प्राप्त किया है, वे आवेदन कर पाएंगे। जिसके बाद अंकों के आधार पर कैंडीडेट्स को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा और उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। गेट 2024 रिजल्ट्स की घोषणा के 10 दिनों के भीतर ऑफिशियल वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर डीटेल नोटिफिकेशन जारी होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “NPCIL Engineering Graduates Executive Trainee Recruitment” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब सभी जानकारियों को सही-सही दर्ज करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए एप्लीकेशन फोरम का एक प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews