सरकारी नौकरी: NTPC ने निकाली 250 पदों पर भर्ती, 14 सितंबर से आवेदन शुरू, नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल

एनटीपीसी ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2024 है।
recruitment

NTPC Recruitment 2024: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में सरकारी कम्पनी ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 से शुरू होने वाली है । योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 28 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

विभिन्न क्षेत्रों में डिप्टी मैनेजर के 250 पद खाली हैं। इलेक्ट्रिकल इरेक्शन डिप्टी मैनेजर के लिए 45, मैकेनिकल इरेक्शन डिप्टी मैनेजर के लिए 95, सी एंड आई इरेक्शन डिप्टी मैनेजर के लिए 35 और सिविल कंस्ट्रक्शन डिप्टी मैनेजर के लिए 75 पद खाली है।  उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews