ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी ने निकाली 100 से अधिक पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन, इतना मिलेगा वेतन, जानें यहाँ

bank jobs 2024

OFB Recruitment: आयुध निर्माणी बोर्ड, इटारसी ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में स्थित ओएफबी ने टेन्योर बेस्ड सीपीडब्ल्यू के तहत कुल 105 पदों पर भर्ती निकाली है। जनरल के लिए 37 पद रिक्त हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार अप्रेंटिस शिप की अवधि 1 वर्ष से 4 वर्ष तक होगी। अधिसूचना जारी होने के 21 दिनों के भीतर  इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी में वृद्धि भी हो सकती है।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट भी मिलेगी। कैंडीडेट्स के पास एओसीपी ट्रेड के पूर्व प्रशिक्षु होना अनिवार्य है। साथ ही आयुध कारखानों का प्रशिक्षण या सैन्य विस्फोटकों के निर्माण और संचालन में अनुभव होना चाहिए। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

सैलरी और सिलेक्शन

टेन्योर बेस्ड CPW को 19000 रुपये वेतन के साथ DA का लाभ भी मिलेगा। एनसीटीवीटी में प्राप्त किए गए अंकों और ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा। एप्लीकेशन प्रोसेस के बाद ट्रेड टेस्ट का आयोजन होगा। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए किसी प्रकार के फीस का भुगतान नहीं करना होगा। उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले आवेदन पत्र को डाउनलोड करके और इसे प्रिन्ट आउट करवा लें। मोटे अक्षरों में सभी जानकारी को भरें। इसे सही पते पर भेजें, जो अधिसूचना में दी गई है। Official Notification Link

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews