ONGC ने निकाली 2623 पदों पर भर्ती, 6 नवंबर तक सकते हैं ऑनलाइन आवेदन 

ओएनजीसी ने 2500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन पोर्टल एक्टिव कर दिया है। ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए अप्रेंटिस का मौका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं? 
ONGC Recruitment 2025

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (ONGC Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.ongcapprentices.ongc.co/ पर जाकर 6 नवंबर 2025 तक फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। जिसमें चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले इसे पढ़ने सलाह दी जाती है की गई है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 2623 है। जिसमें से नॉर्दर्न सेक्टर में 165, मुंबई सेक्टर में 569, वेस्टर्न सेक्टर में 856, ईस्टर्न सेक्टर में 458, साउदर्न सेक्टर में 322 और सेंट्रल सेक्टर में 253 पद खाली हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके अलावा कैंडीडेट्स का एनएटीएस और एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी करना होगा। 26 नवंबर को चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होगी। इससे संबंधित  नोटिफिकेशन पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। अपडेट के आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी गई है।

कौन भर सकता है?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए बीए/ बीकॉम/बीएससी/बीबीए/B.E/बिटेक वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का संबंधी क्षेत्र में इंजीनियरिंग में 3 वर्ष से डिप्लोमा होना जरूरी है। ट्रेड अप्रेंटिस पद पर 10वीं 12वीं पास/एक या दो वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं।

6 नवंबर तक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। जन्मतिथि 6 नवंबर 2001 से लेकर 6 नवंबर 2007 के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी की उम्मीदवारों को नियमों के तहत आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी/ एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष  और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट एज लिमिट में मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। 10वीं/12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर कैंडिडेट को सेलेक्ट किया जाएगा। कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद हर महीने 12,300 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।

3 वर्षीय अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 10,900 रुपये रुपये हर महीने मिलेंगे। 10वीं और 12वीं ट्रेड अप्रेंटिस वालों को 8200 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं एक वर्षीय आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पर नियुक्ति के बाद 9,600 रुपये और 2 वर्षीय आईटीआई ट्रेड के लिए 10,556 रुपये स्टाइपेंड निर्धारित किया गया है।

ये रहा नोटिफिकेशन

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews