ऑर्डनेंस फैक्ट्री में निकली 265 पदों पर भर्ती, 25 मार्च तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में 250 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। कोई एप्लिकेशन फीस नहीं लगेगी। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CRPI Recruitment 2026

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी ने टेन्योर आधारित केमिकल प्रोसेस वर्कर पदों पर भर्ती (Ordnance Factory Recruitment 2026) निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च 2026 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी। अप्लाई करने से पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें चयन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य जानकारी डिटेल में दी गई है।

एप्लिकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट https://ddpdoo.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें ब्लॉक लेटर्स का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद फॉर्म को “चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी, जिला नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश, पिन कोड-461122” पर जरूरी दस्तावेजों के साथ भेजना होगा।

रिक्त पदों की संख्या कुल 262 है। जनरल के लिए 108, ओबीसी एनसीएल के लिए 39, एससी के लिए 39, एसटी के लिए 53, ईडब्ल्यूएस के लिए 26 और एक्स सर्विसमैन के लिए 26 पद रिजर्व किए गए हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म?

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और एक्स सर्विसमैन को 3 साल की छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों के पास एनसीवीटी द्वारा जारी प्राइमरी ट्रेड AOCP में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से अप्रेंटिसशिप करना भी जरूरी है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

पहले ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में प्रशिक्षित उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। दूसरी वरीयता उन उम्मीदवारों को दी जाएगी, जिनके पास सरकारी या प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन या ऑर्डिनेंस फैक्ट्री   ट्रेड अप्रेंटिस की योग्यता है। तीसरी वरीयता उन उम्मीदवारों को दी जाएगी, जिन्होंने फीडर में 3 महीने की ट्रेनिंग सरकारी प्राइवेट संस्थान या ऑर्डनेंस फैक्ट्री की हो। उम्मीदवारों को केवल ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार के लिए बुलाया जाएगा। जो कुछ 100 अंक का होगा। मेरिट लिस्ट एनसीवीटी परीक्षा और ट्रेड टेस्ट या प्रैक्टिकल परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर तैयार किया जाएगा। एनसीवीटी परीक्षा का वैटेज 80% और ट्रेड टेस्ट का 20% होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews