OSSSC Recruitment 2026: 3250 पदों पर निकली है भर्ती, 1 लाख तक सैलरी, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें आवेदन, जानें डिटेल्स

OSSSC Vacancy: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने विभिन्न विभागों में 3000 से ज्यादा पदों निकाली है, जिसकी लास्ट डेट 31 जनवरी 2026 रखी गई है।
sarkari naukari 2026

ओडिशा में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने कंबाइंड रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी 2026 से जारी है और अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर तय तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं।

OSSSC CRE Recruitment Details :

कुल पद: 3,250

पदों का विवरण:

  • राजस्व निरीक्षक (RI): 165 पद
  • आईसीडीएस सुपरवाइजर: 286 पद
  • ग्राम कृषि कार्यकर्ता (VAW): 520 पद
  • जूनियर असिस्‍टेंट (JA): 1237 पद
  • सहायक राजस्व निरीक्षक (ARI): 422 पद
  • आमीन: 378 पद
  • स्‍टैटिकल फील्‍ड सर्वेयर (SFS) – 242 पद

आयु सीमा:

अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01.01.2025 के आधार पर की जाएगी। स्थानीय निवासियों और आरक्षित वर्गों को शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता:

मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी या बोर्ड से संबंधित पद अनुसार 12वीं/ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ अन्य निर्धारित पात्रता होनी चाहिए। पद के अनुसार अन्य जरूरी योग्यता और शर्तें भी लागू होंगी, जिसकी पूरी जानकारी नीचे ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क:

  • जनरल/ओबीसी: 500 रुपये
  • एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

कितनी मिलेगी सैलरी:

  • राजस्व निरीक्षक (RI): 35,400 से 1,12,400 रुपये
  • आईसीडीएस सुपरवाइजर: 35,400 से 1,12,400 रुपये
  • विलेज एग्रीकल्चर वर्कर (VAW): 21,700 से 69,100 रुपये
  • जूनियर असिस्‍टेंट (JA): 19,900 से 63,200 रुपये
  • सहायक राजस्व निरीक्षक (ARI): 19,900 से 63,200 रुपये
  • आमीन: 18,000 से 56,900 रुपये
  • स्‍टैटिकल फील्‍ड सर्वेयर (SFS): 18,000 से 56,900 रुपये

चयन प्रक्रिया:

  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट
  • मेरिट लिस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

OSSSC Vacancy: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
  • फिर फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारियों को दर्ज करें।
  • मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

नोट: भर्ती से जुड़ी सभी शर्तें, आरक्षण, पात्रता और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी OSSSC द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार लागू होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

OSSSC Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews