Police Jobs 2022: करीब 85,000 पद खाली, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, यहाँ जानें डिटेल्स

Police Jobs 2022: करीब 85,000 पद खाली, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, यहाँ जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आपको भी भारतीय पुलिस में नौकरी (Police Jobs 2022) की तलाश है तो यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। कुल 84,000 से अधिक पद खाली है, जिसके लिए बहुत जल्द भर्ती प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। इस बात की जानकारी गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोक सभा में दी है है। मंगलवार को उन्होनें लोक सभा में कॉंग्रेस सांसद दीपक बाजी के सवालों का देते हुए कहा की 84,659 पुलिस में खाली है।

यह भी पढ़े… अब उठी NCERT से सती प्रथा अध्याय को हटाने की मांग, पीएमओ, एजुकेशन मिनिस्ट्री एवं एनसीईआरटी को भेजा गया पत्र

उन्होनें कहा की कुल 84,659 पद सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस और असम राइफल्स में खाली है। जिसमें में कुल 27,510 वैकेंसी सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, 11,143 वैकेंसी सशस्त्र सीमा बल, 11,765 वैकेंसी सेंट्रल इन्डस्ट्रीयल सिक्युरिटी फोर्स, 6,044 वैकेंसी असम राइफल्स और 4,762 वैकेंसी भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस में खाली है। जिसमें से 10 प्रतिशत पद एक्स-सर्विसमैन के लिए रिजर्व हैं।

यह भी पढ़े… OnePlus 10T की भारत में एंट्री, डिजाइन ने बनाया लोगों को दीवाना, मिल रही है वायरलेस चार्जिंग, यहाँ जाने सबकुछ  

उन्होनें यह भी जानकारी दी की SSC के जरिए 25,271 GD कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती होगी, जिसके लिए परीक्षा का आयोजन भी हो चुका है। वहीं उनके मुताबिक 10 प्रतिशत पद अग्निवीरों के लिए रिजर्व किया गया है, जो परमानेंट तौर पर सेना में शामिल हो जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews