
पब्लिक सेक्टर के पंजाब एंड सिंध बैंक में क्रेडिट और एग्रीकल्चर मैनेजर पदों पर भर्ती (PSB Recruitment 2025)निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://punjabandsindbank.co.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी कैंडिडेट को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और सेलेक्शन प्रोसेस की जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 190 है। जिसमें से क्रेडिट मैनेजर के लिए 130 और एग्रीकल्चर मैनेजर के लिए 60 पद खाली हैं। जनरल के लिए 79, ईडब्ल्यूएस के लिए 19, ओबीसी के लिए 51, एसटी के लिए 13 और एससी के लिए 28 पद रिजर्व किए गए हैं। जरनल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैंडीडेट्स को 850 रुपये फीस का भुगतान एप्लीकेबल टैक्स और पेमेंट गेटवे चार्जेस के साथ करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस 100 रुपये (एप्लीकेबल टैक्स+ पेमेंट गेटवे चार्जेस) है।
कौन भर सकता है फॉर्म? (Punjab and Sindh Bank Vacancy)
क्रेडिट मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों पास किसी भी क्षेत्र में 60% अंकों के साथ ग्रेजुएश की डिग्री होना अनिवार्य है। संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। इसके अलावा का सीए/सीएमए/सीएफए/एमबीए फाइनेंस वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
एग्रीकल्चर मैनेजर पर आवेदन करने के लिए एग्रीकल्चर/डेयरी/एनिमल हसबेंडरी/ फॉरेस्ट्री/वेटरिनरी साइंस/ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग/ पीसी कल्चर में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।
ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का सेलेक्शन पर लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, पर्सनल इंटरव्यू और फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। 100 प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 105 मिनट का समय मिलेगा। इंग्लिश लैंग्वेज और जनरल अवेयरनेस से संबंधित 20-20 प्रश्न शामिल होंगे। प्रोफेशनल नॉलेज से संबंधित 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए निर्धारित समय होगा। प्रोबेशन की अवधि 1 साल होगी। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये तक वेतन मिल सकता है।

