लोक सेवा आयोग ने यहां निकाली है 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

जनरल, ओबीसी क्रीमी लेयर और सबसे पिछड़े वर्ग के क्रीमी लेयर कैटेगरी - 600 रुपये एससी, एसटी, ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर, सबसे पिछड़ा वर्ग नॉन-क्रीमी लेयर और दिव्यांग उम्मीदवार - 400 रुपये देना होगा। इन विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा।
government job 2026

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कृषि विभाग में 200 से ज्यादा विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की भर्ती प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है और लास्ट डेट 19 नवंबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक है। उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in. पर जाकर ऐसा कर सकेंगे।

यह भर्ती राजस्थान कृषि अधीनस्थ सेवा नियम, 1978 और राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, लिपिक वर्गीय और चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती और सेवा शर्तें) नियम, 2014 के तहत की जाएगी।

कुल पद : 241

पदों का विवरण

  • सहायक कृषि अधिकारी (NSA): 115 पद
  • सहायक कृषि अधिकारी (SA): 10 पद
  • स्टैटिकल ऑफिसर: 18 पद
  • एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर: 98 पद

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखनी होगी।

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल-11 से लेकर लेवल-14 तक की सैलरी दी जाएगी, जो सरकारी नियमों के अनुसार होती है।

आवेदन शुल्क: अनारक्षित/पिछड़े वर्ग के क्रीमी लेयर/सबसे पिछड़े वर्ग के क्रीमी लेयर से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग-गैर-क्रीमी लेयर/सबसे पिछड़ा वर्ग-गैर-क्रीमी लेयर/दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि तथा लिंग में सुधार कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि से 10 दिनों के भीतर 500 रुपये का निर्धारित शुल्क देकर अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

योग्यता: सहायक कृषि अधिकारी (NSA/SA) के लिए उम्मीदवार के पास बीएससी एग्रीकल्चर या हॉर्टिकल्चर की डिग्री होनी चाहिए। स्टैटिकल ऑफिसर के लिए गणित और सांख्यिकी विषयों में एमएससी (कम से कम सेकेंड डिवीजन) होना अनिवार्य है। एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर पद के लिए एमएससी एग्रीकल्चर (सांख्यिकी विशेष विषय के साथ) या एमएससी स्टैटिस्टिक्स की डिग्री होनी चाहिए। सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने और पढ़ने की क्षमता होनी चाहिए, साथ ही राजस्थानी संस्कृति का भी ज्ञान होना आवश्यक है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews