UPPSC Recruitment 2025: विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, 9 जून तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग नेविभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2025 से प्रारंभ हो चुकी है और 9 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
government job 2026

UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आयोग ने सहायक निदेशक, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी, प्रिंसिपल, रीडर और लेक्चरर के कुल 50 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 9 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती आयुष (यूनानी और होम्योपैथी), पशुधन विभाग, दुग्धशाला विकास, संस्कृत निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय और संग्रहालय निदेशालय सहित कुछ अन्य विभागों में होगी। परीक्षा और मेरिट सूची आयोग द्वारा निर्धारित समयानुसार जारी की जाएगी, जबकि प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।

UPPSC Recruitment 2025

कुल पद:50

पदों का विवरण : आयुष (यूनानी) विभाग में प्राध्यापक (स्पेशलिस्ट) के 11 पद। आयुष (होम्योपैथी) विभाग में 4 पद।

आयु सीमा: पदानुसार न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 40-50 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

योग्यता: अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद के अनुसार स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए अनुभव आवश्यक है। विस्तृत पात्रता विवरण आयोग की अधिसूचना में जाकर देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क : सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 105 रुपये, एससी/एसटी के लिए 65 रुपये और दिव्यांग (पीएच) वर्ग के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

सैलरी: 67000 से 2 लाख तक।

चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार या दोनों शामिल हो सकते हैं। आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2025 है, जबकि परीक्षा एवं मेरिट सूची आयोग की अनुसूची के अनुसार जारी की जाएगी।

महत्वपूर्ण तारीख

  • ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 जून।
  • आवेदन में संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 16 जून ।
  • अभिलेखों सहित हार्ड कॉपी आयोग में जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून।

UPPSC: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • “Apply Online” सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती के सामने “Click here to apply” पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जैसी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-मित्र पोर्टल के माध्यम से करें।
  • शुल्क भुगतान के बाद पूरा आवेदन फॉर्म भरें, जिसमें शैक्षिक योग्यता, अनुभव, पद विवरण आदि शामिल हों।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसकी एक प्रति भविष्य के लिए प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।

https://uppsc.up.nic.in/OuterPages/View_Enclosure.aspx?ID=554&flag=H&FID=877

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews