यहां लोक सेवा आयोग ने निकाली है 733 पदों पर भर्ती, अच्छी सैलरी, 19 सितंबर से आवेदन शुरू, जानें डिटेल्स

आवेदन के दौरान सामान्य/BC/OBC क्रीमी लेयर और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आरक्षित वर्गों के लिए यह शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।
sarkari naukari 2026

RPSC RAS 2024: राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवाओं के विभिन्न पदों के लिए 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से 18 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है।

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के विभिन्न पदों पद संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम नियुक्ति करेगा। जिसमें प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण/मौखिक परीक्षा होगी।राज्य सेवाओं के जरिए राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा, राजस्थान लेखा सेवा, राजस्थान सहकारी सेवा, राजस्थान नियोजन सेवा, राजस्थान कारागार सेवा, राजस्थान उद्योग सेवा, राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा, राजस्थान खाद्य एंव नागरिक रसद सेवा और राजस्थान पर्यटन सेवा के लिए भर्ती की जाएंगी।

RPSC RAS Recruitment 2024

कुल पद : 733

रिक्तियों का विवरण

  • राजस्थान राज्य सेवा परीक्षा: 346 पद
  • राजस्थान अधीनस्थ सेवा: 387 पद

आयु सीमा : आवेदन करने की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

पात्रता :भारत में केंद्रीय और राज्य विधानमंडल के अधिनियम द्वारा शामिल विश्वविद्यालय या संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित अन्य शैक्षणिक संस्थानों से किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क: आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को सामान्य / ईबीसी / ओबीसी श्रेणियों के लिए 600रुपये और एसटी / एससी / पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के लिए 400 रुपये । यह आवेदन शुल्क गैर-वापसी योग्य है और इसका भुगतान ऑनलाइन भुगतान मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। प्रारंभिक परीक्षा में एक पेपर होगा, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा और अधिकतम 200 अंकों का होगा। परीक्षा केवल एक स्क्रीनिंग परीक्षा है, और प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम योग्यता क्रम निर्धारित करने के लिए नहीं गिना जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आरपीएससी आरएएस अधिसूचना 2024 जारी होने की तिथि:- 2 सितंबर 2024
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि:- 19 सितंबर 2024
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि:- 18 अक्टूबर 2024

ऐसे करें आवेदन

  • अभ्यर्थी राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “RPSC Online” पर क्लिक करें और “Apply Online” पर क्लिक करें।
  • “New Application Portal” पर क्लिक करें और अपना SSO ID और पासवर्ड डालें, फिर लॉगिन पर क्लिक करें।
  • SSO होमपेज पर “Recruitment Portal” सेक्शन में जाएं।
    सक्रिय भर्तियों की सूची में राजस्थान RAS भर्ती 2024 के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज करके आगे बढ़ें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें, फिर Next पर क्लिक करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और “Submit” पर क्लिक करें।
  • अंतिम चरण में, अभ्यर्थी को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना चाहिए।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews