Punjab and Sind Bank में 1000 पदों पर निकली है भर्ती, 20 अप्रैल तक करें आवेदन, सैलरी 50 हजार पार, जानें सारी डिटेल्स

पंजाब एंड सिंध बैंक देश के 17 अलग-अलग राज्यों के लिए 'लोकल बैंक ऑफिसर' (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 मार्च से 20 अप्रैल 2026 तक रखी गई है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स..
sarkari naukari 2026

पंजाब एंड सिंध बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बैंक ने 17  राज्यों में एलबीओ के 1000 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 31 मार्च 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 20 अप्रैल ही रखी गई है।

Punjab and Sind Bank LBO recruitment Details

संगठन का नाम: पंजाब एंड सिंध बैंक

पद का नाम: लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) – JMGS I

कुल पद: 1000

पदों का विवरण और संख्या

  • उत्तर प्रदेश के लिए 200 पद।
  • मध्य प्रदेश के लिए 60 पद।
  • गुजरात के लिए 125 पद ।
  • पंजाब के लिए 100 पद
  • छत्तीसगढ़ के लिए 80
  • ओडिशा के लिए 80
  • तमिलनाडु के लिए 65
  • कर्नाटक के लिए 60
  • महाराष्ट्र के लिए 60
  • असम के लिए 50
  • तेलंगाना के लिए 30
  • पश्चिम बंगाल के लिए 30
  • हिमाचल प्रदेश के लिए 20
  • अरुणाचल प्रदेश के लिए 15
  • झारखंड के लिए 10
  • केरल के लिए 10
  • नागालैंड के लिए 5 निर्धारित किए गए हैं।

आयु सीमा: 1 मार्च 2026 तक उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में कम से कम 18 महीने का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

​वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक वेतनमान दिया जा सकता है। इसके साथ ही अन्य भत्ते भी देय होंगे।

​चयन प्रक्रिया: चार चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग होगी और फिर उन्हें व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में स्थानीय भाषा की दक्षता की जांच की जाएगी।

​आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये (प्लस टैक्स) है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 100 रुपये (प्लस टैक्स) रखा गया है।

Punjab and Sind Bank recruitment Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews