पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली है भर्ती, बिना परीक्षा चयन, 31 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में रेगुलर ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों को राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना, बोलना और समझ आना भी जरूरी है।
Telangana District Court Recruitment 2026

Punjab & Sind Bank Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है, पंजाब एंड सिंध बैंक ने अप्रेंटिसशिप के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है और लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2024 है।

अपरेंटिस के कुल 100 पदों पर भर्तियां की जानी है, जिनमें 30 पद दिल्ली के लिए और 70 पद पंजाब के लिए है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पंजाब एंड सिंध बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Punjab & Sind Bank Recruitment 

कुल पद : 100

पदों का विवरण

  • दिल्ली 30
  • पंजाब 70

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2024 के आधार पर की जाएगी। वहीं ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों के लिए छूट का प्रावधान भी किया गया है।

योग्यता : उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में रेगुलर ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों को राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना, बोलना और समझ आना भी जरूरी है। योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क :सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 100 तय किया गया है।

चयन प्रकिया :न्यूनतम पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को उनके 10+2 अंकों के अनुसार संबंधित श्रेणी, राज्य और जिले में अवरोही क्रम में रखा जाएगा। राज्य, जिला और श्रेणी के अनुसार एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंतिम चयन पद के लिए पात्रता के सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन में साझा की गई जानकारी और HSC/10+2 अंकों के अनुसार योग्यता के अधीन होगा।

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 9000/- रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
ट्रेनिंग की अवधि- 12 महीने (1 साल)

कैसे कर सकते हैं आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले punjabandsindbank.co.in पर विजिट करें।
  •  उम्मीदवार वेबसाइट के होमपेज पर “रिक्रूटमेंट” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित “Click Here to Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अभ्यर्थी नए पोर्टल पर “Click here for New Registration” पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार सभी आवश्यक जानकारी भरें, हस्ताक्षर और फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • अंत में उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सेव कर लें।

https://punjabandsindbank.co.in/system/uploads/recruitment/2150_2024101518143417836.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews