पंजाब नेशनल बैंक में निकली है भर्ती, बिना परीक्षा चयन, 64000 तक सैलरी, जानें डिटेल्स

ध्यान रहे इस भर्ती के लिए चयन खेल प्रदर्शन/ फील्ड ट्रायल और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने से ही उम्मीदवार को चयन के लिए बुलाए जाने का अधिकार नहीं मिलेगा।
Recruitment

PNB Recruitment 2025: पंजाब नेशनल बैंक ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया जारी है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की आखिरी तारीक 21 जनवरी 2025 है।यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जा रही है।चयन खेल प्रदर्शन/ फील्ड ट्रायल और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Punjab National Bank Job 2025

कुल पद: 9

आयु सीमा: कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क कैडर) के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। ऑफिस असिस्टेंट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

योग्यता: कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क कैडर) के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।ऑफिस असिस्टेंट के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।

  • वे खिलाड़ी जिन्होंने हॉकी में राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य या देश का प्रतिनिधित्व किया हो।वे खिलाड़ी जिन्होंने हॉकी में इंटर-यूनिवर्सिटी खेल बोर्डों द्वारा आयोजित इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंटों में अपने यूनिवर्सिटी को लीड किया हो।
  • वे खिलाड़ी जिन्होंने हॉकी में ऑल इंडिया स्कूल गेम्स फेडरेशन द्वारा स्कूलों के लिए आयोजित राष्ट्रीय खेलों/ खेलों में राज्य स्कूल टीमों का प्रतिनिधित्व किया हो।राष्ट्रीय शारीरिक दक्षता अभियान के अंतर्गत शारीरिक दक्षता में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी।

आवेदन शुल्क: पंजाब बैंक भर्ती 2025 के लिए जो कोई भी आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं, उन्हें किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

वेतनमान: कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क कैडर) को 24,050 रुपये 64,480 रुपए और ऑफिस असिस्टेंट को 19,500 रुपये से 37,815 रुपये मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया:चयन खेल प्रदर्शन/ फील्ड ट्रायल और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने से ही उम्मीदवार को चयन के लिए बुलाए जाने का अधिकार नहीं मिल जाता है।केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही फील्ड ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा।फील्ड ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को फाइनल सेलेक्शन के लिए इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

कैसे करना है अप्लाई

  • उम्मीदवार को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।आवेदन फॉर्म को सही तरीके से भरने के बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की की स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ संलग्न करके नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा।
  • चीफ मैनेजर (भर्ती अनुभाग), मानव संसाधन प्रभाग, पंजाब नेशनल बैंक, कॉर्पोरेट कार्यालय, प्रथम तल, पश्चिम विंग, प्लॉट नंबर 4, सेक्टर 10, द्वारका, नई दिल्ली -110075

https://www.pnbindia.in/Recruitments.aspx

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews