Railway Recruitment 2022: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भर्ती, खिलाड़ी जरा ध्यान दें

job alert

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  रेलवे में नौकरी  (Railway Recruitment 2022) करने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR Recruitment 2022) ने खिलाड़ियों के लिए भर्ती निकाली है।  ऑनलाइन आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 5 मार्च है।  जो उम्मीदवार आवेदन करने के लिए इच्छुक है वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर विजिट कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने लेवल 2, 3, 4 और 5 पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं।  नोटिफिकेशन के मुताबिक  लेवल 2 और 3 के लिए आवेदक 12 वी पास होना चाहिए और उसके पस्कूलों में विशेष योग्यता होनी चाहिए।  इसी तर्ज लेवल 4 और 5 के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ खेलों में विशेष योग्यता होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, MP में जारी रहेगी यह योजना, अधिकारियों को दिए निर्देश

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे के 21 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।  जो आवेदक इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आवेदन पत्र के 500 रुपए फ़ीस देनी होगी। SC/ST के आवेदक को 250 रुपये फ़ीस देनी होगी। सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों का वेतनमान 5200 – 20,200 होगा।

ये भी पढ़ें – Board Exam: टूटी छात्रों की उम्मीद! सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने वाली याचिका

इन पदों पर चयन खिलाड़ियों की फिटनेस, स्पोर्ट्स स्किल और ट्रायल के दौरान कोच के ऑब्जर्वेशन के आधार पर होगा। मैरिट लिस्ट तैयार करते समय स्पोर्ट्स में रिकॉर्ड शैक्षणिक योग्यता के नंबरों पर भी ध्यान दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त का एक्शन, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews