
Northern Railway Recruitment 2024: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। उत्तर रेलवे ने सीनियर रेजिडेंट के 25 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 27 मई लास्ट डेट है। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर 67700 रुपये से 208700 रुपये तक भुगतान किया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट nr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
Railway Recruitment 2024:
- कुल पद– 25
- आयु सीमा – उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 37 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कास्ट सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा।
- योग्यता-संबंधित विशेषज्ञता में एमसीआई/एनबीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
- वेतनमान-सीनियर रेजिडेंट के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 7वें सीपीसी के अनुसार मैट्रिक्स लेवल -11 के तहत भुगतान किया जाएगा. उन्हें सैलरी के तौर पर 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये प्रतिमाह तक दिए जाएंगे।
- चयन प्रक्रिया- इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर होगा।
- कहां होगा इंटरव्यू- साक्षात्कार के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को विधिवत भरकर संबंधित दस्तावेजों के साथ वॉक-इन-इंटरव्यू की तारीख को सुबह 8.30 बजे ऑडिटोरियम, पहली मंजिल, अकादमिक ब्लॉक, उत्तरी रेलवे सेंट्रल अस्पताल, नई दिल्ली में पहुंचना होगा। वॉक-इन-इंटरव्यू 27 और 28 मई को स्पेशलाइजेशन के अनुसार होगा।ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

