राजस्थान लोक सेवा आयोग ने निकाली है 500 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आयु पात्रता और डिटेल्स

चयनित उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मेरिट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।
job

RPSC Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राध्यापक- कृषि (स्कूल शिक्षा) के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर 3 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है।उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा की तारीख और स्थान की जानकारी बाद में आयोग द्वारा दी जाएगी।

RPSC Teacher Recruitment

कुल पद : 500

आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

योग्यता: यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त एग्रीकल्चर/ हॉर्टिकल्चर में चार वर्षीय ग्रेजुएशन की डिग्री ।यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त कृषि/ बागवानी के संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन । राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से शिक्षा स्नातक (बी.एड.) । देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने का ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है। शैक्षिक अर्हता के अंतिम वर्ष वर्ष में सम्मिलित हुए हैं या सम्मिलित होने वाले हैं वे भी पात्र हैं, लेकिन उसे आयोग की ओर से प्रतियोगी परीक्षा से पूर्व शैक्षणिक अर्हता प्राप्त करने का सबूत देना होगा।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा की तारीख और स्थान की जानकारी बाद में आयोग द्वारा दी जाएगी।

वेतनमान: पे-बैंड और पे-मैट्रिक्स लेवल L-12 में निर्धारित किया गया है, जिसमें ग्रेड पे 4800 रुपये

आवेदन शुल्क: सामान्य एवं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा। आवेदन में संशोधन करने पर 500 रुपये अलग से चार्ज किया जायेगा।

RPSC Job Vacancy: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले RPSC या SSO आईडी के जरिए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके लिए आपको one Time Registration करने के बाद OTR Profile में अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, आधार कार्ड डिटेल्स आदि भर दें।
  • पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ें।
    मांगी गई सभी जानकारी स्टेप बाय स्टेप सही स्पेलिंग में भर दें।
  • फोटो, हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सब्मिट कर दें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews