Sarkari Naukri: एग्रीकल्चर ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की तारीख और जरूरी डिटेल्स

govt Recruitment 2025

RPSC Agriculture Officer Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्त्वपूर्ण खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की तरफ से एग्रीकल्चर ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। वहीं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के आधार पर एग्रीकल्चर ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 मार्च 2024 से शुरू होने वाली है। जबकि आवेदन और शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 5 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 25

शैक्षणिक योग्यता

एग्रीकल्चर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर में परास्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

  • न्यूनतम आयु- 20 साल
  • अधिकतम आयु- 40 साल

आवेदन शुल्क

RPSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर आवेदन करने वाले अनारक्षित और दूसरे राज्य के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं पिछड़ा, एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है। जबकि फार्म में हुई गलतियों को सुधारने के लिए 500 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। आपको बता दें शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews