RITES Recruitment 2024: कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी, बिना परीक्षा होगा चयन, जानें जरूरी डिटेल्स

RITES में कंसल्टेंट के विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चनय इंटरव्यू के माध्यम से होगा। इन पदों पर भर्ती की अंतिम तारीख 6 मई 2024 निर्धारित की गई है।
government jobs

RITES Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) की तरफ से कंसल्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 23 अप्रैल 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

जारी नोटिफिकेशन के आधार पर RITES में कंसल्टेंट के विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चनय इंटरव्यू के माध्यम से होगा। वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए अंतिम तारीख 6 मई 2024 निर्धारित की गई है। जबकि इंटरव्यू की तारीख 9 मई से 10 मई 2024 के बीच निर्धारित की गई है।

कुल पद- 8

पदों का विवरण

RITES में कंसल्टेंट के कुल 8 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें ये पद शामिल हैं-

  • कंसल्टेंट (क्वालिटी कंट्रोल/मैटेरियल इंजीनियर-सिविल) – 05 पद
  • कंसल्टेंट (एसएचई – स्पेशलिस्ट) – 03 पद

शैक्षणिक योग्यता

RITES में कंसल्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है। इच्छुक उम्मीदवार जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

अधिकतम आयु

  • 63 साल

वेतन

RITES द्वारा जारी नोटिफिकेशन के आधार पर कंसल्टेंट के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 80,000 से लेकर 85,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews