
Teacher Recruitment 2023 : राजस्थान के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दी है। बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च विद्यालय शिक्षक के पद के लिए RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 परीक्षा तिथि जारी कर दी है।
ध्यान रहे शिक्षक भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कियाा जाएगा, एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी अलग से नोटिफिकेशन जारी करके दी जाएगी। बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड भेजा नहीं जाएगा। इसे वेबसाइट से ही डाउनलोड करके प्रिंट कराना होगा। राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षकों की 48000 वैकेंसी में से 41982 वैकेंसी नॉन टीएसपी और 6018 वैकेंसी टीएसपी क्षेत्रों के लिए है, वहीं, 4500 वैकेंसी स्पेशल एजुकेशन के लिए भी है।
ऐसे चलेगी प्रक्रिया
- नोटिफिकेशन के अनुसार, शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगी। परीक्षा सुबह की पाली में साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के लिए 16 दिसंबर 2022 को अधिसूचना जारी की थी और 21 दिसंबर 2022 से 19 जनवरी, 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
- राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती की मेरिट राज्य स्तर पर बनेगी और सब्जेक्टवाइज और जिलावार वैकेंसी चेक की जा सकती है।खास बात यह है कि राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में 40 फीसदी न्यूनतम अंकों की बाध्यता नहीं रहेगी। रीट के चलते भर्ती में दूसरी बाध्यता का नियम नहीं लगाया जाएगा। एनसीटीई के नियम के अनुसार रीट पास सभी अभ्यर्थी योग्य हैं।
2 पारियों में होगी परीक्षा
रीट की मुख्य 25 से 28 फरवरी तक रोज दो पारियों में आयोजित होगी। 1 मार्च को 1 पारी में परीक्षा होगी। पहली पारी सुबह 9:30 से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक होगी। दूसरी में लेवल-2 विज्ञान-गणित, 26 को पहली पारी में लेवल-2 सामाजिक अध्ययन, दूसरी में लेवल-2 हिंदी, 27 को पहली पारी में लेवल-2 संस्कृत, दूसरी में लेवल-2 अंग्रेजी, 28 फरवरी को पहली पारी में लेवल-2 उर्दू, दूसरी पारी में लेवल-2 पंजाबी और 1 मार्च को पहली पारी में लेवल-2 सिंधी विषय की परीक्षा होगी।
ऐसे चेक करें अपडेट
- प्राइमरी और अपर स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा कार्यक्रम कैसे करें चेक।
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – rssmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- फिर नवीनतम समाचार अनुभाग पर जाएं और प्राथमिक और उच्च विद्यालय शिक्षक के लिए परीक्षा कार्यक्रम पर क्लिक करें।
- परीक्षा कार्यक्रम खुल जाएगा और इसके माध्यम से जाना होगा।
- यदि आवश्यक हो तो डाउनलोड करें और एक प्रति अपने पास रखें।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

