आईआईएससी बैंगलोर में एमटेक डिग्री के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IISc Bangalore

IISc Bangalore : भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी बैंगलोर) ने रोबोटिक्स और ऑटोनॉमस सिस्टम (आरएएस) में मास्टर इन टेक्नोलॉजी (एमटेक) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार GATE मोड या CFTI मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार रोबोटिक्स और ऑटोनोमोस, सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट डिजाइन जैसी स्ट्रीम्स में दाखिला ले सकते हैं। इनके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और कम्प्यूटेशनल डेटा साइंस में भी दाखिले के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।

योग्यता

प्रत्येक कार्यक्रम में एडमिशन के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। मोटे तौर पर चयन 70% सीएएम (कैरियर एनालिसिस अंक) और इंटरव्यू के 30% प्रदर्शन पर आधारित है।

आवेदन की अंतिम तारीख

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2024 तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews