आईआईटी गांधीनगर में पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

iit gandhinagar

IIT Gandhinagar : आईआईटी गांधीनगर ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान ने बायोलॉजिकल साइंस एंड इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, कैमिस्ट्री, सिविल इंजीनियरिंग, कॉग्निटिव एंड ब्रेन सांइस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और अर्थ साइंसेज जैसे डिपार्टमेंट्स में दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं। इनके अलावा अर्थ सिस्टम साइंस, इलेक्ट्रल इंजीनियरिंग, ह्यूमैनेटीज एंड सोशल साइंसेज, सोसायटी एंड कल्चर, मैटेरियल इंजीनियरिंग, मैथेमेटिक्स और फिजिक्स जैसे डिपार्टमेंट्स में भी एडमिशन प्रोसेस ओपन है।

योग्यता

एमसएसी, बीटेक, एमटेक, बीएस और बीएस-एमएस जैसे प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए अलग-अलग शैष्क्ष्क्षणिक योग्यता है। ह्यूमैनेटीज एंड सोशल साइंस जैसे विभागों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का पीजी में 55% या 5.5 सीपीआई/सीजीपीए ग्रेड प्राप्त करना आवश्यक है। इसी तरह कैमिस्ट्री और सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में एडमिशन के लिए 60% या 6.0 सीपीआई/सीजीपीए। कैमिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 65% या 6.5 सीपीआई/सीजीपीए ग्रेड प्राप्त करना आवश्यक है। एससी, एसटी और पीडी वर्ग के उम्मीदवारों को 5% या 0.5 सीपीआई/सीजीपीए ग्रेड की राहत दी जाएगी। ये योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2024 तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews