
16 फरवरी को राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 300 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड द्वितीय माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा 2024 के लिए आयोजित की जाएगी। इसके लिए 13 फरवरी को सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि आयोग इस महीने की यह दूसरी परीक्षा आयोजित कर रहा है। यह परीक्षा दो पारियों में ली जाएगी।
यदि आप भी राजस्थान लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आपको बता दें कि पहली पारी का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रखा गया है, जबकि दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 300 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। इसके अलावा, इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे 13 फरवरी को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस परीक्षा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, और आखिरकार 16 फरवरी को उनका यह इंतजार खत्म हो जाएगा।
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड?
परीक्षा को लेकर आयोग सचिव ने जानकारी दी कि अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए 9 फरवरी से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 9 फरवरी को परीक्षा जिले की जानकारी जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर 13 फरवरी को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने आवेदन पत्र क्रमांक और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट बाद तक प्रवेश दिया जाएगा।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

