Hindi News

RRB ALP 2024: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड, 25 नवंबर से परीक्षा 

Published:
आरआरबी एएलपी एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो चुका है। 25 नवंबर से परीक्षा शुरू होगी। आइए जानें एडमिट कार्ड कब आएगा?
RRB ALP 2024: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड, 25 नवंबर से परीक्षा 

RRB ALP 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों मे आवेदन किया है वे ऑफिशियल वेबसाइट wwwr.rbcdg.gov.in पर जाकर स्लिप चेक कर सकते हैं। फिलहाल 25 और 26 नवंबर को आयोजित होने वाली सीबीटी परीक्षा का सिटी स्लिप जारी किया गया है।

एग्जाम सिटी स्लिप में उन शहरों के शामिल हैं, जहां परीक्षा आयोजित होगी। ताकि उम्मीदवारों पहले से सही शहर पहुंचने की व्यवस्था कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। बोर्ड जल्द ही प्रवेश पत्र जारी करेगा।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप (RRB ALP Exam City Slip) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wwwr.rbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर असिस्टेंट लोको पायलट सिटी इंटिमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप इसे डाउनलोड करके रख सकते हैं। प्रिन्ट आउट भी निकाल सकते हैं।

तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा (Railway Assistant Loco Pilot Bharti)

25, 26, 27, 28 और 28 नवंबर को आरआरबी एएलपी परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। एग्जाम तीन शिफ्टों में होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे 10 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक चलेगी। 30 मिनट पहले ही एंट्री बंद हो जाएगी।

कब आएगा एडमिट? (RRB ALP Admit Card) 

परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले एग्जाम स्लिप जारी होते हैं। तीन से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। 21 नवंबर को रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एएलपी भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews