RRB ALP भर्ती के लिए एप्लिकेशन स्टेटस जारी, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स 

आरआरबी एएलपी एप्लिकेशन स्टेटस जारी हो चुका है। उमीदवार यह चेक कर सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार किया गया है या नहीं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस नीचे बताया गया है।
RRB Isolated Exam 2026

AI Generated Image

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एएलपी भर्ती (RRB ALP 2025) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदनों की जांच प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। जिसके बाद एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया गया है। 5 दिसंबर से उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://rrbapply.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

इस सुविधा के जरिए उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि आवेदन की स्थिति क्या है। उनका एप्लिकेशन अंतिम रूप से स्वीकृत या शर्तों के साथ या रिजेक्ट कर दिया गया है। अस्वीकृत किए गए आवेदनों के लिए कारण भी बताए जाएंगे। रेलवे नहीं यह भी स्पष्ट किया है कि स्वीकृत अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी पूरी तरीके से अनंतिम में है। यदि आवेदन में कोई गलती या कमी पाई जाती है, तो इसे रद्द भी किया जा सकता है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। अभ्यर्थियों की सूची सावधानीपूर्वक तैयार की गई है।

हेल्पडेस्क का गठन भी हुआ

भर्ती से जुड़ी  परेशानियों के हाल के लिए एक हेल्प डेस्क का गठन भी किया गया है। उम्मीदवार प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए 9592-001-188 पर या 0172- 565-333 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा mailto:rrb.help@csc.gov.in पर ईमेल भी भेजा जा सकता है। यह सुविधा सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

ऐसे चेक करें एप्लिकेशन स्टेटस 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Log in टैब पर क्लिक करें।
  •  इसके बाद आरआरबी अकाउंट क्रेडेंशियल या आधार कार्ड के जरिए लॉग इन करें।
  • मोबाइल नंबर/ईमेल एड्रेस और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर एप्लीकेशन स्टेटस नजर आएगा।
  • चेक करें कि आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार किया गया है या नहीं।

9 हजार से अधिक पद खाली 

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल को शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को 19  मई 2025 तक फॉर्म भरने का मौका दिया गया था। वहीं शुल्क भुगतान  की अंतिम तारीख 21 मई 2025 थी। एप्लीकेशन विंडो 22 से 31 मई तक खुला था।  उम्मीदवार 5 दिसंबर से अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं। कुल 9970 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, कंप्यूटर एप्टीट्यूड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण की आधार पर होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews