यहाँ रद्द हुआ RRB ALP एप्टीट्यूड टेस्ट, उम्मीदवारों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड जारी किया अहम नोटिस

आरआरबी एएलपी एप्टीट्यूड टेस्ट एक केंद्र पर रद्द कर दिया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिसकी जानकारी कैंडीडेट्स को होनी चाहिए। 
RRB Isolated Exam 2026

AI Generated Image

उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 15 जुलाई को देशभर के विभिन्न शहरों में रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (RRB ALP CBAT) का आयोजन किया गया। लेकिन कई स्थानों पर तकनीकी गड़बड़ी देखी गई। जिसे लेकर आरआरबी ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। एक केंद्र पर एग्जाम रद्द भी किया गया है।

नोटिस में आरआरबी ने कहा कि, “मंगलवार को शिफ्ट-1 और शिफ्ट-2 में आयोजित परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर कंप्यूटर लॉक होने की घटनाओं के संबंध में शिकायत मिली है। यह सूचित किया जाता है की परीक्षा लॉग की जांच के बाद प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुए विशेष केंद्रों के विशिष्ट उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम से जुड़ा फैसला लिया जाएगा।”

यहाँ रद्द हुई परीक्षा

रांची में स्थित “iCube Digital Zone” वेन्यू कोड 33998 पर आयोजित हुई परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह फैसला तकनीकी गड़बड़ी के कारण उठाया गया है। जो भी उम्मीदवार 15 जुलाई को शिफ्ट-1 के सीबीटीए में शामिल हुए थे, उन सभी उम्मीदवारों के लिए यह घोषणा रेलवे ने की है। अब तक नई तारीख और समय का ऐलान नहीं किया गया है।

नया शेड्यूल कब आएगा?

रेलवे सभी उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और एसएमएस के जरिए नए शेड्यूल की जानकारी देगा। इस लिंक के जरिए उम्मीदवार पर शहर सूचना पर्ची  और एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे। सभी कैंडिडेट्स को अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा भ्रामक खबरों से सावधान रहने की सलाह भी दी गई है।

आरआरबी एएलपी परीक्षा के बारे में 

आरआरबी एएलपी परीक्षा के तहत 18799 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, सीबीएटीए, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। स्टेज-2 परीक्षा का आयोजन 2 से लेकर 6 मई को बीच देश भर के विभिन्न शहरों में किया गया था। परिणाम की घोषणा 2 जुलाई को की गई थी। 1 लाख से अधिक उम्मीदवारों का चयन एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए हुआ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews