Railway Recruitment 2026: रेलवे में 11127 पदों पर निकली है भर्ती, 15 मई से शुरू होंगे आवेदन , जानें डिटेल्स

RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 11127 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार 15 मई से आवेदन शुरू होने के बाद अप्लाई कर सकेंगे।
Recruitment 2026

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ( विज्ञापन संख्या CEN 01/2026 ) जारी कर दिया है।

आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि https://rrbranchi.gov.in/) पर जाकर 14 जून 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। बोर्ड द्वारा CBT-1 की परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित की जा सकती है।

RRB ALP Recruitment 2026

पद का नाम: असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)

कुल पद: 11,127

जोन वाइज वैकेंसी डिटेल्स :

  • सेंट्रल रेलवे 1400
  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625
  • ईस्टर्स रेलवे 608
  • नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 457
  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे 105
  • नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे 1276
  • नॉर्थन रेलवे 740
  • नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 600
  • साउथ सेंट्रल रेलवे 674
  • साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 200
  • साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531
  • साउथर्न रेलवे 250
  • साउथ वेस्टर्न रेलवे 200
  • वेस्ट सेंट्रल रेलवे 541
  • वेस्टर्न रेलवे 214
  • चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) 06

​आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 तक अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST, आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और उसके साथ संबंधित ट्रेड (जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक डीजल, वायरमैन आदि) में ITI का सर्टिफिकेट हो। इसके अलावा, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री (BE/B.Tech) रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।

​वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-2 में रखा जाएगा, जिसका प्रारंभिक मूल वेतन 19,900 रुपये प्रति माह होगा। महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA), और परिवहन भत्ता जैसे अन्य लाभ भी मिलेंगे, जिससे शुरुआती इन-हैंड सैलरी 35,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है।

​आवेदन शुल्क : सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और महिला, एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए 250 रुपये होगा। परीक्षा में शामिल होने के बाद नियमानुसार शुल्क का कुछ हिस्सा वापस (Refund) भी किया जाता है। आवेदन करते समय आधार कार्ड का उपयोग अनिवार्य किया गया है ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन सुचारू रूप से हो सके।

चयन प्रक्रिया : तीन चरणों में प्रक्रिया पूरी होगी- सीबीटी – 1, सीबीटी – 2,इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफेशन

  • CBT-1 (प्रथम चरण): यह केवल क्वालीफाइंग परीक्षा है जिसमें 75 प्रश्न होंगे और आपको 60 मिनट का समय मिलेगा। इसमें गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स शामिल हैं।
  • ​CBT-2 (द्वितीय चरण): इसमें दो भाग होंगे। भाग-A (100 प्रश्न) मेरिट के लिए गिना जाएगा और भाग-B (75 प्रश्न) ट्रेड से संबंधित क्वालीफाइंग टेस्ट होगा।
  • ​CBAT (एप्टीट्यूड टेस्ट): मानसिक सतर्कता और एकाग्रता की जांच के लिए यह साइको टेस्ट लिया जाता है।
  • ​दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल: इसमें आंखों की रोशनी (A-1 मेडिकल स्टैंडर्ड) की बहुत बारीकी से जांच की जाती है, क्योंकि लोको पायलट के लिए बेहतर दृष्टि होना अनिवार्य है।

RRB ALP Recruitment 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews