कब होगी RRB ग्रुप-D भर्ती परीक्षा? रेलवे ने घोषित की तारीख, 4 दिन पहले आएगा एडमिट कार्ड 

नवंबर-दिसंबर में आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा होगी। रेलवे ने नोटिस जारी किया है।अभ्यर्थियों को जरूरी सलाह दी गई है। 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। आइए जानें एग्जाम कब होगा और कैसा पैटर्न होगा?
RRB group d exam 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा (RRB Group D Exam 2025) की तारीख का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर शेड्यूल उपलब्ध हो चुका है। उम्मीदवारों को कुछ सलाह भी दी गई है। परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होगी। इसका समापन दिसंबर से अंत में होगा। इसके अलावा एडमिट कार्ड और एग्जाम स्लिप की संभावित तिथियां का ऐलान भी कर दिया गया है। आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि rrbbhopal.gov.in) पर जाकर टाइम टेबल देख सकते हैं।

परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची जारी होगी। इसमें उन शहरों के नाम उपलब्ध होंगे, जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। ताकि उम्मीदवार पहले से तैयारी कर सके।  एग्जाम वाले दिन इसका कोई महत्व नहीं होगा। एडमिट कार्ड 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे। यानी 17 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 13-14 अगस्त को प्रवेश पत्र जारी हो सकते हैं।। अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

बता दें कि हॉल टिकट के बिना एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट, विषय,परीक्षा केंद्र का नाम, पता शहर और अन्य जानकारी विस्तार में उपलब्ध होती है।

रेलवे ने उम्मीदवारों को दी ये सलाह

परीक्षा केंद्र पर आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। उम्मीदवारों को ऑरिजिनल आधार कार्ड या वेरीफाइड ई आधार कार्ड का प्रिंट आउट लाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा यूआईडीएआई  सिस्टम आधार को अनलॉक स्टेटस में रखने की सलाह दी गई है।

एक करोड़ से अधिक आवेदक 

इस साल 1 करोड़ 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं। कुल 32,438 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति रेलवे के अलग-अलग जोन में विभिन्न पदों पर होगी।

सीबीटी परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।  हिंदी, इंग्लिश और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रश्नों की संख्या 100 होगी, प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा।  जनरल साइंस से 25, गणित से 25, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 30 और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स  से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
कब होगी RRB ग्रुप-D भर्ती परीक्षा? रेलवे ने घोषित की तारीख, 4 दिन पहले आएगा एडमिट कार्ड