
आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती (RRB Group-D 2025) के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। कैंडीडेट्स आरआरबी के ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं। इसके लिए लॉइन क्रेडेंशियल जैसे कि मोबाइल नंबर/ईमेल ड्रेस और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। यह सुविधा 14 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
एप्लीकेशन स्टेटस को लेकर उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर ईमेल या एसएमएस आरआरबी द्वारा भेजा गया है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि पात्र उम्मीदवारों की प्रोविजनल लिस्ट तैयार करने में विशेष ध्यान रखा गया है। भविष्य में कोई गड़बड़ी पाने पर उम्मीदवारी रद्द भी हो सकती है। उम्मीदवारों की मदद के लिए हेल्पडेस्क का गठन भी किया गया है।
जरूरत पड़ने पर किसी समस्या या प्रश्न के लिए कैंडीडेट्स 9592-001-188 और 0172-565-3333 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा rrb.help@csc.gov.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं। यह सुविधा सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
कब होगी आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा?
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप-डी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। एग्जाम का आयोजन कम्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में देशभर के विभिन्न शहरों में 17 नवंबर से शुरू होगा। इसका समापन दिसंबर के अंत में होगा। 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। एग्जाम सिटी स्लिप 10 दिन पहले उपलब्ध होंगे।
32 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
रेलवे ने लेवल-1 के तहत कुल 32438 पदों पर भर्ती होगी। इस साल 10822423 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। चयन प्रक्रिया में सीबीटी, फिजिकल एफिसीएंसी टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल है। सीबीटी कुल 100 अंक का होगा। प्रश्नों की संख्या भी 100 होगी। 90 मिनट का समय मिलेगा। जनरल साइंस के 25, गणित के 25, जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग के 30 और जनरल अवेयरनेस एंड करेंट एफेयर्स के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। एग्जाम हिन्दी, इंग्लिश समेत 13 भाषाओं में आयोजित होगी।

