जुलाई में होगी RRB आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल, जल्द आएगा एडमिट कार्ड 

आरआरबी आइसोलेटेड कैटेगरी परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। शेड्यूल जारी हो चुका है। 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची उपलब्ध होगी। आइए जानें एग्जाम कब होगा? 
RRB Exam Dates 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती सीबीटी-1 (RRB Isolated Categry Exam) को लेकर नोटिस जारी किया है। जिसमें परीक्षा की तारीख की जानकारी दी गई है। देश भर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर बेस्ड मोड में परीक्षा 14 और 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आरआरबी की किसी भी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/) पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

रेलवे द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक शहर सूचना पर्ची परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। 4 जुलाई को सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी हो सकता है। जिसे उम्मीदवार https://rrb.indianrailways.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। वहीं एडमिट कार्ड 4 दिन पहले यानी 10 जुलाई को जारी किए जाएंगे।

सभी उम्मीदवारों को लॉगिन करके आधार के जरिए पहचान सत्यापित करने की सलाह दी गई है। ताकि परीक्षा केंद्र पर आधार आधारित बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन में कोई भी परेशानी न हो। इसके अलावा उम्मीदवार एडमिट कार्ड में यह चेक जरूर करें कि नाम, जन्मतिथि, फोटोग्राफ, ऐड्रेस और पिता का नाम सही और अपडेटेड हो।

300 पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा के तहत कुल 312 पदों पर भर्ती होने वाली है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन 20 दिसंबर को जारी किया गया था। आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2025 से लेकर 29 जनवरी 2026 तक जारी थी। लॉ असिस्टेंट के लिए 32, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए 7, जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी के लिए 212, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर के लिए 15, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर के लिए 24, साइंटिफिक असिस्टेंट ट्रेनिंग के लिए दो, लैब असिस्टेंट ग्रेड 3 के लिए 39 और साइंटिफिक सुपरवाइजर के लिए एक पद खाली हैं। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ट्रांसलेशन टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।

परीक्षा का पैटर्न 

परीक्षा कुल 90 मिनट की होगी। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय पूछे जाएंगे। कुल अंक 100 होंगे। इसमें 5 सेक्शन शामिल होंगे- प्रोफेशनल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, मैथमेटिक्स और जनरल साइंस। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews