रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिनटेंडेंट (DMS) और केमिकल एवं मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन (CEN 04/2026) जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया आज, 14 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 13 सितंबर तक www.rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

RRB JE Recruitment Details

​कुल पद: 3,993

आयु सीमा: न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी।  आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 05 साल, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर को 03 साल की छूट मिलेगी।

​शैक्षणिक योग्यता:

  • जूनियर इंजीनियर (JE) पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा/डिग्री जरूरी है।
  • डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) पद के लिए इंजीनियरिंग या तकनीकी योग्यता
  • केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पद के लिए रसायन विज्ञान या धातु विज्ञान से संबंधित योग्यता होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

​आवेदन शुल्क: ​ जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गय है। SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

कितनी मिलेगी सैलरी: 7वें वेतन आयोग के मुताबिक 35,400 प्रति माह का शुरुआती वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा रेलवे के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

चयन प्रक्रिया:

  • CBT-1 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट): स्क्रीनिंग परीक्षा, गणित, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, विज्ञान आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल। प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन ।
  • ​CBT-2 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट): तकनीकी एवं विषय-विशेष परीक्षा, 150 अंकों के 150 सवाल।
  • इसके बाद ​दस्तावेज़ सत्यापन  और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा।

​महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 15 सितंबर, 2026
  • फॉर्म में सुधार करने की तिथि: 16 से 25 सितंबर, 2026

Rrb Je Recruitment Notification PDF